सरकार ने किया बड़ा ऐलान: नए साल से पहले कर्मचारियों की बल्ले बल्ले,नयै वेतनमान का ऐलान 7 (सातवी) पे कमिशन नए साल के शुभ मौके पर सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान की घोषणा कर दी गई है।घोषित होते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दरअसल इस बार कई सुविधाएं देने जा रही है केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को।
भारत सरकार के तर्ज पर कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए अनेकों घोषणा की है।
हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान की घोषणा की है प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नए वेतनमान की घोषणा की श्री ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों का नया वेतनमान एक जनवरी 2016 से लागू माना जाएगा।
कर्मचारियों को 2016 से वर्ष 2021 के बीच का बकाया भी दिया जाएगा केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को खुशखबरी देने की योजना बना रही है
नए साल की शुरुआत में कर्मचारियों के हाउस रेंट बढ़ाने की उम्मीद है।हिमाचल प्रदेश की सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी 2 साल में नियमित कर दिए जाएंगे। अभी के नियम अनुसार 3 साल में नियमित किया जाता है।
हिमाचल प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार अपने कुल बजट का लगभग 43 फ़ीसदी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन मद में खर्च कर रही है और उन्होंने कहा कि छठा वेतन लागू होते ही यह बढ़कर 50 फ़ीसदी तक हो जाएगा।