Saturday, September 23, 2023
उजाला दस्तक न्यूज़
Advertisement
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सम्पादकीय
No Result
View All Result
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सम्पादकीय
No Result
View All Result
उजाला दस्तक न्यूज़
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

admin by admin
December 5, 2021
in राष्ट्रिय
0
बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegram

बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न जिलों में 15 योजनाओं का उद्घाटन एवं कई योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत मंदिरी नाला के विकास कार्य योजना का भी शिलान्यास किया। एवं विभिन्न शहरों के लिये कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कराया है।

RelatedPosts

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन, मेदांता अस्पताल ली अंतिम सांस

पीएम मोदी आज करेंगे 5जी संचार सेवा लॉन्च, भारत में होगी संचार क्रांति की नई शुरुआत

पीएम मोदी ने आम लोगो के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किया सफर, गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत को दी हरी झंडी

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब से हम लोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला, हमलोगों ने नगरों के विकास, उनकी निरंतर प्रगति एवं सुधार को लेकर काफी प्रयास किया है। वर्ष 2005 में बिहार में सिर्फ 112 शहरी निकाय थे जो वर्ष 2021 में बढ़कर 258 हो गये हैं। 2005 में शहरी निकायों की आबादी लगभग 81 लाख 49 हजार थी जो वर्ष 2021 में बढ़कर 1 करोड़ 58 लाख 71 हजार हो गयी है। कई नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों का गठन किया गया है। इसमें ग्रामीण इलाकों को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार ने यह भी बताया की वर्ष 2006 हम लोगों ने पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण का प्रावधान किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2007 में नगर निकाय चुनाव में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर दिया गया । एससी/ एसटी, अतिपिछड़े वर्गों के लिये भी आरक्षण का प्रावधान किया गया। अब काफी संख्या में महिला प्रतिनिधि चुन कर आ रही हैं। महिलाओं में काफी जागृति आयी है। उनकी आवाज बुलंद हुई है। पहले महिलाओं को कितना मौका मिलता था और अब कितना अधिक मौका मिल रहा है, इन सब बातों को याद रखियेगा तो अच्छे ढंग से काम करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। नगर निकायों का काम ठीक ढंग से हो इसको लेकर काफी पदों का सृजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले पटना का बुरा हाल था। कंकड़बाग एवं दानापुर से सचिवालय आने में काफी परेशानी होती थी। शाम के बाद कोई दानापुर जाना नहीं चाहता था। शाम होते ही पूरा इलाका बंद हो जाता था। पहले आवागमन के इंतजाम ठीक नहीं होने तथा भय के कारण शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। अब लोग देर रात तक भी पूरे पटना में लोग आवागमन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तक नल का जल, हर घर तक पक्की गली नाली का निर्माण कराया गया है। हर घर शौचालय का निर्माण राष्ट्रीय योजना है जिसे हमलोगों ने भी अपने राज्य ठीक ढंग से कराया है। सभी काम लगभग पूर्ण हो गये हैं, जो भी थोड़े बहुत काम बचे हुए काम हैं उसे विभाग जल्द से जल्द पूरा कराये।

श्री नीतीश कुमार ने कहा कि ग्रेटर पटना का प्रारूप वर्ष 2013-14 में तैयार कराया गया था। उस पर तेजी से काम करें। शहरों के गंदे पानी को साफ कर गांवों में सिंचाई के लिये इसका उन्होंने कहा कि सात निश्चय-2 के अन्तर्गत वृद्धजनों के लिये आश्रय स्थल का इंतजाम किया जा रहा है। वृद्धाश्रम के लिये एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। शहरों के वैसे गरीब-गुरबा जिनके पास रहने के लिये अपना घर नहीं है, उनके रहने के लिए बहुमंजिली इमारत बनानी है। शहरों में गरीब गुरबा लोगों को रहने की सुविधा मिलेगी तो वे अपने बच्चों को भी ठीक ढंग से पढ़ा लिखा सकेंगे।

श्री कुमार ने कहा कि सभी शहरों में स्मार्ट वाटर ड्रेनेज सिस्टम को विकसित किया जायेगा ताकि शहरों में जलजमाव की समस्या न हो। सभी शहरों एवं नदी घाटों पर विद्युत शवदाह गृह एवं मोक्ष धाम का निर्माण कराया जायेगा और वहां साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था रहेगी ताकि किसी को भी अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में कोई परेशानी न हो।

बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब कोरोना से बचाव को लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार काफी राशि खर्च कर रही है। कोरोना के कारण कई गतिविधियां प्रतिबंधित थी। अब कई योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए केंद्र की सरकार कई उपाय कर रही है, और इसको लेकर कई गाइडलाइन जारी किया है। कोरोना से बचाव को राज्य सरकार अपने स्तर से सभी कदम उठा रही है लेकिन सभी को सचेत एवं सजग रहने की जरूरत है। सभी लोग मास्क का प्रयोग जरुर करें। श्री कुमार ने कहा कि सरकार विकास के काम को और तेजी से करेगी ताकि बिहार विकसित राज्य बने।

✍️पटना से मनीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट

ShareTweetSendShare

Unsubscribe
Previous Post

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ चले गए: ” विनोद दुआ “

Next Post

छत्तीसगढ़ को मिला मोस्ट इंप्रुव्हड स्टेट इन इनवायरमेंट अवार्ड

admin

admin

Related Posts

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन, मेदांता अस्पताल ली अंतिम सांस
राष्ट्रिय

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन, मेदांता अस्पताल ली अंतिम सांस

by Ujala Dastak News
October 10, 2022
0

नई दिल्ली, समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया....

पीएम मोदी आज करेंगे 5जी संचार सेवा लॉन्च, भारत में होगी संचार क्रांति की नई शुरुआत
राष्ट्रिय

पीएम मोदी आज करेंगे 5जी संचार सेवा लॉन्च, भारत में होगी संचार क्रांति की नई शुरुआत

by Ujala Dastak News
October 1, 2022
0

नई दिल्ली: आज से भारत टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश...

पीएम मोदी ने आम लोगो के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किया सफर, गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत को दी हरी झंडी

पीएम मोदी ने आम लोगो के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किया सफर, गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत को दी हरी झंडी

October 1, 2022
NIA मेगा छापेमारी; PFI के 25 मेंबर कर्नाटक में गिरफ्तार, 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर छापेमारी जारी

NIA मेगा छापेमारी; PFI के 25 मेंबर कर्नाटक में गिरफ्तार, 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर छापेमारी जारी

September 27, 2022
महागठबंधन सरकार के खिलाफ अमित शाह शंखनाद करने के लिए आए बिहार?

महागठबंधन सरकार के खिलाफ अमित शाह शंखनाद करने के लिए आए बिहार?

September 24, 2022
PFI समर्थकों ने की NIA एक्शन के खिलाफ हड़ताल, केरल बंद, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

PFI समर्थकों ने की NIA एक्शन के खिलाफ हड़ताल, केरल बंद, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

September 24, 2022
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील: नरेन्द्र

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील: नरेन्द्र

May 15, 2023
यज्ञ में उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.

यज्ञ में उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.

May 9, 2023
महाविष्णु यज्ञ में अमरेन्द्र और लक्ष्मी बंधे परिणय सूत्र में

महाविष्णु यज्ञ में अमरेन्द्र और लक्ष्मी बंधे परिणय सूत्र में

May 9, 2023
महुआ के मिर्जानगर डोगरा में दावते इफ्तार का आयोजन।

महुआ के मिर्जानगर डोगरा में दावते इफ्तार का आयोजन।

April 15, 2023
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एक अलौकिक,एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग और एक रात्रि में बने अद्भुत मंदिर का इतिहास

एक अलौकिक,एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग और एक रात्रि में बने अद्भुत मंदिर का इतिहास

June 24, 2022
सकरा के गौरिहार खालिक नगर पंचायत में सड़क और पुल नहीं बनने से जनता में भारी आक्रोश, विधायक पर वादा से मुकरने का आरोप

सकरा के गौरिहार खालिक नगर पंचायत में सड़क और पुल नहीं बनने से जनता में भारी आक्रोश, विधायक पर वादा से मुकरने का आरोप

January 22, 2023
४ साल बेमिसाल अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस

४ साल बेमिसाल अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस

June 26, 2022
गाजा पट्टी की तरफ से इजराइल की ओर दागे गए दो रॉकेट

गाजा पट्टी की तरफ से इजराइल की ओर दागे गए दो रॉकेट

January 2, 2022
दिल्ली के एजुकेशन ब्रांड एम्बेसडर बने सोनू सूद, केजरीवाल ने कि घोषणा

दिल्ली के एजुकेशन ब्रांड एम्बेसडर बने सोनू सूद, केजरीवाल ने कि घोषणा

1
मुन्नवर राणा का बेटा तबरेज राणा लखनऊ से गिरफ्तार

मुन्नवर राणा का बेटा तबरेज राणा लखनऊ से गिरफ्तार

0
पंजाब में कांग्रेस के हालत बिगड़ रहे हैं, कई मंत्री दे सकते है पार्टी से इस्तीफा

पंजाब में कांग्रेस के हालत बिगड़ रहे हैं, कई मंत्री दे सकते है पार्टी से इस्तीफा

0
नारायण राणे कि बात पर नाराज उद्धव ठाकरे खुद CM योगी को कह चुके है अपशब्द

नारायण राणे कि बात पर नाराज उद्धव ठाकरे खुद CM योगी को कह चुके है अपशब्द

0
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील: नरेन्द्र

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील: नरेन्द्र

May 15, 2023
यज्ञ में उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.

यज्ञ में उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.

May 9, 2023
महाविष्णु यज्ञ में अमरेन्द्र और लक्ष्मी बंधे परिणय सूत्र में

महाविष्णु यज्ञ में अमरेन्द्र और लक्ष्मी बंधे परिणय सूत्र में

May 9, 2023
महुआ के मिर्जानगर डोगरा में दावते इफ्तार का आयोजन।

महुआ के मिर्जानगर डोगरा में दावते इफ्तार का आयोजन।

April 15, 2023
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सम्पादकीय
Call us: Raj Kumar Raj (Editor)
+91 9304556035

© 2022 उजाला दस्तक न्यूज़ || Powered by AMBIT (7488039982)

No Result
View All Result
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सम्पादकीय

© 2022 उजाला दस्तक न्यूज़ || Powered by AMBIT (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist