आज रविवार दिनांक 5/9/21 को आम आदमी पार्टी किदवई नगर विधान सभा की बैठक के ब्लॉक स्थिति पार्टी के कार्यालय में आगामी विधान सभा के चुनावों की रणनीति बनाने हेतु हुई।सर्व प्रथम किदवई नगर विधान सभा अध्यक्ष विवेक द्विवेदी ने दूसरी पार्टियों से आम आदमी पार्टी शामिल हुए मित्रों का एवम नए पदाधिकारियों और समस्त 18 वार्ड अध्यक्ष का परिचय कराया.सभा का संचालन कर रहे मजदूर नेता और विधान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार एवम विधान सभा के महासचिव जय सिंह द्वारा किदवईनगर के विधान सभा अध्यक्ष विवेक द्विवेदी को ही विधान सभा का प्रत्यासी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन विधान सभा के दोनों उपाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी निशु सिंह और दोनो सचिव ब्रजेश मिश्र एवं वीरेंद्र पासी द्वारा किया गया।प्रस्ताव को कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों और सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति विधान सभा के मतदाताओं ने पूर्ण बहुमत से स्वीकार कर लिया।किदवई नगर विधान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव जय सिंह एवम कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में कल राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री संजय सिंह से मुलाकात करके प्रस्ताव की एक कॉपी देकर उनसे प्रार्थना करेंगे की आम आदमी पार्टी को लगातार ताकत देने वाले हजारों कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाले पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले एवं संजय सिंह जी की मुहिम को आगे बढ़ाने वाले किदवई नगर विधान सभा अध्यक्ष विवेक द्विवेदी को ही किदवई नगर विधान सभा से प्रत्यासी बनाया जाय ये सिर्फ विधान सभा की संपूर्ण कार्यकारिणी की ही नही बल्कि विधान सभा के नागरिकों की भी इच्छा है।इस कार्यक्रम में किदवई नगर विधान सभा की संपूर्ण कार्यकारिणी के अलावा मुख्य रूप से स्तुति कनोडिया, प्रियंका द्विवेदी, राहुल सिंह, सुकृति पांडे, सुमन द्विवेदी, प्रतिभा द्विवेदी, प्रतिमा शुक्ला, रूबी बाजपाई, रश्मि कपूर, नितिन जैसवाल, सुमित डांग, शैलेश दीक्षित, लोकेंद्र बाजपाई, नीरज दुबे, प्रवीण त्रिवेदी, संदीप वर्मा, विकास बाजपई, सूरज बाजपाई, राजेश राठौर, मृदुल श्रीवास्तव, मोहित यादव, ऋषभ यादव, निहाल गुप्ता, मनोज सिंह, राजेश शुक्ला, नागेंद्र बाजपाई, अमित पालीवाल, रौनक श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे.
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील: नरेन्द्र
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील: नरेन्दहा जीपुर:- इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वैशाली जिला इकाई की बैठक...