पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में जदयू कोटे से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनी लेशी सिंह ने पार्टी की ही विधायक बीमा भारती को पांच करोड़ रुपए की मानहानी का नोटिस दे दिया है। बीमा भारती ने कहा कि उन्हें मानहानी का नोटिस प्राप्त हुआ है। वो इस नोटिस का जवाब दो दिनों के अंदर देंगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में जदयू कोटे से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनी लेशी सिंह ने पार्टी की ही विधायक बीमा भारती को पांच करोड़ रुपए की मानहानी का नोटिस दे दिया है। हाल ही में बीमा भारती ने मीडिया में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह के खिलाफ बयान दिया था। इसके बाद लेशी सिंह ने बीमा भारती को लीगल नोटिस भेज दिया है। पूर्व मंत्री और जदयू विधायक बीमा भारती ने कहा है कि लेशी सिंह के बारे में हम जो कहे थे उस बयान पर कायम हैं। मीडिया में बयान देने के बाद हमारी तबीयत खराब हो गयी थी। अस्पताल में भर्ती थे। घर आई तो पता चला की लेशी सिंह ने मेरे खिलाफ पांच करोड़ का नोटिस भेजा है। बीमा भारती ने कहा कि एक मामले में लेशी सिंह के खिलाफ साक्ष्य भी है और कोर्ट में केस भी किया हुआ है। फिर भी वह मंत्री बनी हुई हैं। बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की। कहा कि हम अतिपिछड़ा और मंडल समाज से आते हैं। इस कारण हमें दबाने की कोशिश लेशी सिंह कर रही हैं। लेकिन, जो गलत है उसके खिलाफ हम आवाज उठाएंगे।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील: नरेन्द्र
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील: नरेन्दहा जीपुर:- इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वैशाली जिला इकाई की बैठक...