19 में 9 नगर निगम महिलाओं के लिए आरक्षित
राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को सभी नगर निगमों के महापौर और उप महापौर के पदों की आरक्षण की सूची जारी कर दी है. महापौर आरक्षण अधिसूचना के मुताबिक 19 नगर निगमों में नौ जगहों पर महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है.पटना नगर निगम में 2017 की तरह महिला अनारक्षित कोटि का आरक्षण बरकरार रखा गया है.


महापौर और उप महापौर का पद आरक्षित
लिस्ट के मुताबिक, अति पिछड़ा वर्ग के लिए महापौर के तीन पद आरक्षित किए गए हैं. इनमें बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर के महापौर पद शामिल हैं. इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए गया नगर निगम और समस्तीपुर नगर निगम में महापौर और उप महापौर का पद आरक्षित किया गया है. वहीं उप महापौर पद के लिए पटना नगर निगम, भागलपुर और मुजफ्फरपुर नगर निगम के पद आरक्षित किए गए हैं.