Saturday, February 4, 2023
उजाला दस्तक न्यूज़
Advertisement
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सम्पादकीय
No Result
View All Result
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सम्पादकीय
No Result
View All Result
उजाला दस्तक न्यूज़
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

एक अलौकिक,एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग और एक रात्रि में बने अद्भुत मंदिर का इतिहास

कंक्रीट के जंगलों को पीछे छोड़ प्रकृति की हरी भरी गोद में, बेतवा नदी के किनारे बना अद्भुत वास्तुकला का यह नमूना राजा भोज के समय तैयार करवाया गया था..

admin by admin
June 24, 2022
in राष्ट्रिय
0
एक अलौकिक,एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग और एक रात्रि में बने अद्भुत मंदिर का इतिहास
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegram


इस मंदिर को एक ही रात्रि में बनाया जाना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सुबह होते ही इस मंदिर का निर्माण कार्य रोक दिया गया। उस समय छत के बनाए जाने का कार्य चल रहा था, लेकिन सूर्योदय होने के साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य रोक दिया गया, तब से यह मंदिर अधूरा ही है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 29 किमी दूर स्थित भोजपुर की पहाड़ी पर एक विशाल,शिव मंदिर हैं। यह भोजपुर शिव मंदिर या भोजेश्वर मंदिर के नाम से विश्व प्रसिद्ध हैं। इतिहासकार कहते हैं कि भोजपुर तथा इस शिव मंदिर का निर्माण परमार वंश के प्रसिद्ध राजा भोज (1010 ई – 1055 ई ) द्वारा किया करवाया गया था।

RelatedPosts

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन, मेदांता अस्पताल ली अंतिम सांस

पीएम मोदी आज करेंगे 5जी संचार सेवा लॉन्च, भारत में होगी संचार क्रांति की नई शुरुआत

पीएम मोदी ने आम लोगो के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किया सफर, गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत को दी हरी झंडी

रायसेन जिले की गौहर गंज तहसील के ओबेदुल्ला विकास खंड में स्थित इस अद्भुत शिव मंदिर को 11 वीं सदी में परमार वंश के प्रथम राजा भोज ने बनवाया था। कंक्रीट के जंगलों को पीछे छोड़ प्रकृति की हरी भरी गोद में, बेतवा नदी के किनारे बना अद्भुत वास्तुकला का यह नमूना राजा भोज के वास्तुविदों के सहयोग से तैयार हुआ था। इस मंदिर की विशेषता इसका विशाल शिवलिंग हैं जो कि विश्व का एक ही पत्थर से निर्मित सबसे बड़ा शिवलिंग हैं। सम्पूर्ण शिवलिंग कि लम्बाई 5.5 मीटर (18 फीट ), व्यास 2.3 मीटर (7.5 फीट ), तथा केवल शिवलिंग कि लम्बाई 3.85 मीटर (12 फीट) है।


अधूरा है भोजपुर का ये शिव मंदिर
भोजेश्वर मंदिर का अधूरा निर्माण हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर के अधूरे होने के पीछे एक बड़ा कारण है। जानकार कहते हैं। इस मंदिर को किसी वजह से एक ही रात में बनाया जाना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सुबह होते ही इस मंदिर का निर्माण कार्य रोक दिया गया। उस समय छत के बनाए जाने का कार्य चल रहा था, लेकिन सूर्योदय होने के साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य रोक दिया गया, तब से ये मंदिर अधूरा ही है। लेकिन पुरातत्व विभाग ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं की गई है।

माना जाता है कि इस्लाम के आगमन के पहले हुए था निर्माण
इतिहासकारों एवं पुरातत्विदों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण भारत में इस्लाम के आगमन के पहले हुआ था अतः इस मंदिर के गर्भगृह के ऊपर बनी अधूरी गुम्बदाकार छत भारत में ही गुम्बद निर्माण के प्रचलन को प्रमाणित करती है। भले ही उनके निर्माण की तकनीक भिन्न हो। कुछ विद्धान इसे भारत में सबसे पहले गुम्बदीय छत वाली इमारत भी मानते हैं। इस मंदिर का दरवाजा भी किसी हिंदू इमारत के दरवाजों में सबसे बड़ा है।

इस मंदिर की विशेषता इसके 40 फीट ऊंचाई वाले इसके चार स्तम्भ भी हैं। गर्भगृह की अधूरी बनी छत इन्हीं चार स्तंभों पर टिकी है। इसके अतिरिक्त भूविन्यास, सतम्भ, शिखर, कलश और चट्टानों की सतह पर आशुलेख की तरह उत्कीर्ण नहीं किए हुए हैं। भोजेश्वर मंदिर के विस्तृत चबूतरे पर ही मंदिर के अन्य हिस्सों, मंडप, महामंडप तथा अंतराल बनाने की योजना थी। ऐसा मंदिर के निकट के पत्थरों पर बने मंदिर- योजना से संबद्ध नक्शों से पता चलता है

अनोखे ढंग से होती है इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा
भक्तों की आस्था के इस केन्द्र में भगवान शिव की पूजा अर्चना करना का ढंग भी बिल्कुल अनोखा है। शिवलिंग इतना बड़ा है कि उसका अभिषेक धरती पर खड़े होकर नहीं किया जा सकता। अंदर विशालकाय शिवलिंग के कारण इतनी जगह नहीं बचती कि किसी अन्य तरीके से शिवलिंग किया जा सके। इसलिए हमेशा से ही इस शिवलिंग का अभिषेक और पूजन इसकी जलहरी पर चढ़कर ही किया जाता है। कुछ समय पहले तक आम श्रद्धालु भी जलहरी तक जा सकते थे, लेकिन अब सिर्फ पुजारी ही दिन में दो बार जलहरी पर चढ़कर भगवान का अभिषेक और पूजा करते हैं।

एक मान्यता यह भी है कि यह मंदिर पाण्डवों द्वारा निर्माण कराया गया।
इसलिए इस मंदिर को पांडवकालीन भी माना जाता है। कहा जाता है कि पांडवों के अज्ञातवास के दौरान वे भोपाल के नजदीक भीमबेटका में भी कुछ समय के लिए निवासरत थे। इसी समय में उन्होंने माता कुन्ती की पूजा के लिए एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया था। इस मंदिर को बड़े बड़े पत्थरों से स्वयं भीम ने तैयार किया था। ताकि पास ही बहने वाली बेतवा नही में स्नान के बाद माता कुन्ती भगवान शिव की उपासना कर सकें। कहा जाता है कि कालान्तर में यही विशाल शिवलिंग वाला मन्दिर। राजा भोज के समय विकसित होकर भोजेश्वर महादेव मंदिर कहलाया।

भोजेश्वर मंदिर के पीछे के भाग में बना ढलान है, जिसका उपयोग निर्माणाधीन मंदिर के समय विशाल पत्थरों को ढोने के लिए किया गया था। पूरे विश्व में कहीं भी अवयवों को संरचना के ऊपर तक पहुंचाने के लिए ऐसी प्राचीन भव्य निर्माण तकनीक उपलब्ध नहीं है। ये एक प्रमाण के तौर पर है, जिससे ये रहस्य खुल जाता है कि आखिर कैसे कई टन भार वाले विशाल पत्थरों का मंदिर क शीर्ष तक पहुचाया गया।

वर्ष में दो बार यह मेला आयोजित होता है।

इस प्रसिद्ध स्थल में वर्ष में दो बार वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है जो मकर संक्रांति एंव  महाशिवरात्रि पर्व के समय होता है। इस धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि पर यहां तीन दिवसीय भोजपुर महोत्सव का भी आयोजन किया जाने लगा है। भोजपुर शिव मंदिर के बिल्कुल सामने पश्चमी दिशा में एक गुफा हैं यह पार्वती गुफा के नाम से जानी जाती हैं। इस गुफा में पुरातात्विक महत्तव कि अनेक मूर्तियां हैं। इसी मंदिर परिसर में आचार्य माटूंगा का समाधि स्थल हैं जिन्होंने भक्तांबर स्त्रोत लिखा था।

सदियों से ये मंदिर इसी तरह आस्था का केन्द्र बना हुआ है, अपनी भव्य, विशाल संरचना और ऐतिहासिक महत्व के कारण पुरातत्व विभाग के संरक्षण में आने के बाद इसे इसके मूल स्वरूप में लाने का प्रयास भी जारी है। भले ही वक्त ही मार से इसके भौतिक स्वरूप में कुछ बदलाव हुए हों, भले ही मनुष्यों की बदलती प्रवृत्तियों ने इसे चोट पहुंचाई हो, लेकिन जिस शक्ति को आधार मान कर इस मंदिर की स्थापना की गई होगी। उसकी अलौकिकता की झलक आज भी इस जगह दिखाई देती है।
जहाँ वर्ष भर देश विदेश के लाखो श्रद्धालु यहा पहुंचते है।

ShareTweetSendShare

Unsubscribe
Previous Post

मध्य प्रदेश में आसमानी बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, चार झुलसे

Next Post

४ साल बेमिसाल अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस

admin

admin

Related Posts

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन, मेदांता अस्पताल ली अंतिम सांस
राष्ट्रिय

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन, मेदांता अस्पताल ली अंतिम सांस

by Ujala Dastak News
October 10, 2022
0

नई दिल्ली, समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया....

पीएम मोदी आज करेंगे 5जी संचार सेवा लॉन्च, भारत में होगी संचार क्रांति की नई शुरुआत
राष्ट्रिय

पीएम मोदी आज करेंगे 5जी संचार सेवा लॉन्च, भारत में होगी संचार क्रांति की नई शुरुआत

by Ujala Dastak News
October 1, 2022
0

नई दिल्ली: आज से भारत टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश...

पीएम मोदी ने आम लोगो के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किया सफर, गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत को दी हरी झंडी

पीएम मोदी ने आम लोगो के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किया सफर, गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत को दी हरी झंडी

October 1, 2022
NIA मेगा छापेमारी; PFI के 25 मेंबर कर्नाटक में गिरफ्तार, 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर छापेमारी जारी

NIA मेगा छापेमारी; PFI के 25 मेंबर कर्नाटक में गिरफ्तार, 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर छापेमारी जारी

September 27, 2022
महागठबंधन सरकार के खिलाफ अमित शाह शंखनाद करने के लिए आए बिहार?

महागठबंधन सरकार के खिलाफ अमित शाह शंखनाद करने के लिए आए बिहार?

September 24, 2022
PFI समर्थकों ने की NIA एक्शन के खिलाफ हड़ताल, केरल बंद, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

PFI समर्थकों ने की NIA एक्शन के खिलाफ हड़ताल, केरल बंद, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

September 24, 2022
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

भ्रष्टाचार एवं गरीबों पर हो रहे जोर जुल्म के खिलाफ कांटी प्रखंड मुख्यालय पर टीम अजीत कुमार का विशाल प्रदर्शन

भ्रष्टाचार एवं गरीबों पर हो रहे जोर जुल्म के खिलाफ कांटी प्रखंड मुख्यालय पर टीम अजीत कुमार का विशाल प्रदर्शन

February 2, 2023
2 फरवरी को कांटी का जन प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा: अजीत

2 फरवरी को कांटी का जन प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा: अजीत

January 28, 2023
मुखिया संजय साह ने गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पंचायत वासियों को दी शुभकामनाएं

मुखिया संजय साह ने गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पंचायत वासियों को दी शुभकामनाएं

January 26, 2023
सकरा के गौरिहार खालिक नगर पंचायत में सड़क और पुल नहीं बनने से जनता में भारी आक्रोश, विधायक पर वादा से मुकरने का आरोप

सकरा के गौरिहार खालिक नगर पंचायत में सड़क और पुल नहीं बनने से जनता में भारी आक्रोश, विधायक पर वादा से मुकरने का आरोप

January 22, 2023
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एक अलौकिक,एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग और एक रात्रि में बने अद्भुत मंदिर का इतिहास

एक अलौकिक,एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग और एक रात्रि में बने अद्भुत मंदिर का इतिहास

June 24, 2022
४ साल बेमिसाल अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस

४ साल बेमिसाल अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस

June 26, 2022
सकरा के गौरिहार खालिक नगर पंचायत में सड़क और पुल नहीं बनने से जनता में भारी आक्रोश, विधायक पर वादा से मुकरने का आरोप

सकरा के गौरिहार खालिक नगर पंचायत में सड़क और पुल नहीं बनने से जनता में भारी आक्रोश, विधायक पर वादा से मुकरने का आरोप

January 22, 2023
बिहार के डॉ निशिकांत ने किया गरीब बच्ची करीना के अविकसित हाथ का मुफ्त इलाज, सिनेस्टार सोनू सूद ने की मेडिवर्सल के डॉक्टरों की सराहना

बिहार के डॉ निशिकांत ने किया गरीब बच्ची करीना के अविकसित हाथ का मुफ्त इलाज, सिनेस्टार सोनू सूद ने की मेडिवर्सल के डॉक्टरों की सराहना

September 24, 2022
दिल्ली के एजुकेशन ब्रांड एम्बेसडर बने सोनू सूद, केजरीवाल ने कि घोषणा

दिल्ली के एजुकेशन ब्रांड एम्बेसडर बने सोनू सूद, केजरीवाल ने कि घोषणा

1
भ्रष्टाचार एवं गरीबों पर हो रहे जोर जुल्म के खिलाफ कांटी प्रखंड मुख्यालय पर टीम अजीत कुमार का विशाल प्रदर्शन

भ्रष्टाचार एवं गरीबों पर हो रहे जोर जुल्म के खिलाफ कांटी प्रखंड मुख्यालय पर टीम अजीत कुमार का विशाल प्रदर्शन

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
भ्रष्टाचार एवं गरीबों पर हो रहे जोर जुल्म के खिलाफ कांटी प्रखंड मुख्यालय पर टीम अजीत कुमार का विशाल प्रदर्शन

भ्रष्टाचार एवं गरीबों पर हो रहे जोर जुल्म के खिलाफ कांटी प्रखंड मुख्यालय पर टीम अजीत कुमार का विशाल प्रदर्शन

February 2, 2023
2 फरवरी को कांटी का जन प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा: अजीत

2 फरवरी को कांटी का जन प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा: अजीत

January 28, 2023
मुखिया संजय साह ने गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पंचायत वासियों को दी शुभकामनाएं

मुखिया संजय साह ने गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पंचायत वासियों को दी शुभकामनाएं

January 26, 2023
सकरा के गौरिहार खालिक नगर पंचायत में सड़क और पुल नहीं बनने से जनता में भारी आक्रोश, विधायक पर वादा से मुकरने का आरोप

सकरा के गौरिहार खालिक नगर पंचायत में सड़क और पुल नहीं बनने से जनता में भारी आक्रोश, विधायक पर वादा से मुकरने का आरोप

January 22, 2023
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सम्पादकीय
Call us: Raj Kumar Raj (Editor)
+91 9304556035

© 2022 उजाला दस्तक न्यूज़ || Powered by AMBIT (7488039982)

No Result
View All Result
  • राष्ट्रिय
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सम्पादकीय

© 2022 उजाला दस्तक न्यूज़ || Powered by AMBIT (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist