विकासखंड बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार भाटापारा के ग्राम पंचायत सरसींवा में स्वर्गीय श्री रामानंद दिव्य जी के स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती प्रियदर्शिनी जी के द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें आज श्रीमद भागवत कथा के भव्य शुभारंभ के अवसर पर माननीय श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी पूर्व अध्यक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ शासन , कोषाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ का आगमन हुआ । जिसमें गौरीशंकर अग्रवाल जी का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओ एवं ग्रामवासियों के द्वारा किया गया ।

सर्वप्रथम ब्यासपीठ ,व्यासपीठ महाराज जी का पूजा अर्चना कर समस्त छत्तीसगढ़ वासियो के उज्जवल भविष्य के साथ सब के सुख शांति की कामना किया । इस अवसर पर डॉ सनम जांगड़े जी जिलाध्यक्ष भाजपा बलौदाबाजार ,डॉ अजय राव जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा , श्री सुभाष जालान जी जिला महामंत्री भाजपा , श्रीमती प्रियदर्शनी दिव्य भाजपा नेत्री , राजकुमार जायसवाल जी जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा,श्रीमती नवीन वैष्णव जी जिलाउपाध्यक्ष महिला मोर्चा , झाड़ू चंद्रा जी मंडल अध्यक्ष ,झाड़ू साहू जी मंडल अध्यक्ष , मनोहर सरजाल जी वरिष्ठ भाजपा नेता , दुर्गेश केशवानी जी वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव साहू जी जिलासंयोजक जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट , महामंत्री फूलचंद जायसवाल जी ,श्याम लाल साहू जी , सरिता भारती जी जिला पंचायत सदस्य , रामनारायन देवांगन ,दीपक सिंघानिया ,रेशम कुर्रे , तुलसी रघु जी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्च, ललिता निराला जी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा , रेवती चंद्रा, टाईगर कुर्रे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव , रामेश्वर चौहन,विशाल चौहान, श्रीमती कमला राजपूत ,सुनिती साहू, मनीष साहू, गणेश यादव एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता , ग्रामवासी उपस्थित थे ।
सुरेश रघु की खास रिपोर्ट