चंदेरी:-भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की जिला इकाई नेहरू युवा केंद्र अशोक नगर के सौजन्य से वुधवार को आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के चंदेरी अंतर्गत जनपद पंचायत स्थित सभागार कक्ष में आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विभिन्न क्लब और महिला मंडल से जुड़े युवा शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन विवेकांत भार्गव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदेरी ने किया। जहां पर नव दिशा सहारा महिला मंडल की अध्यक्ष आसमा परवीन द्वारा आत्मनिर्भर भारत विषय पर युवाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वही आलोक तिवारी जिला महामंत्री भाजपा द्वारा युवाओं के लिए एक साथ खड़े होकर आगे बढ़ने की राह दिखाई वहीं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी श्री तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं वह किसी व्यक्ति विशेष समाज को लेकर नहीं बल्कि सभी को एक साथ लेकर चलाई जा रही हैं

शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले जिन की आवश्यकता उस व्यक्ति के लिए है। नीरज जैन वर्धमान संयोजक भारतीय संस्कृति निधि नई दिल्ली द्वारा पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई वही महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा महिला बाल विकास द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना पर विस्तृत जानकारी उपस्थित युवाओं को दी साथ ही फिट इंडिया कार्यक्रम, कौशल विकास कार्क्रम, कैच द रैन, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा लोन, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जन धन योजना एवं शिक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
लोकेशन/चंदेरी
रिपोर्टर/केशव कोली