बचपन का प्यार गाने को गाकर रातों-रात इंटरनेट सेशन बने सहदेव का 28 दिसंबर को भयानक हादसा हुआ था। चोटिल सहदेव की दर्दनाक तस्वीरों ने फैंस को उदास कर दिया था ।खुशी की बात यह है कि सहदेव अब ठीक हो गए हैं। रिकवर होने के बाद सहदेव ने इंस्ट्रा पर वीडियो शेयर कर फैंस और डॉक्टरों को शुक्रिया अदा किया है।
सहदेव ने किया फैंस का शुक्रिया, शेयर किया वीडियो, सहदेव ने कैप्शन में लिखा -शब्द काफी नहीं होंगे ।आप सभी का प्रार्थना और दुआओं के लिए शुक्रिया दिल से डॉक्टर देवेंद्र नायक सर का धन्यवाद। वीडियो में सहदेव हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं ।सहदेव यूं हंसता मुस्कुराता देख उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है सहदेव को देख साफ नजर आ रहा है कि वह अव पहले से काफी बेहतर और अच्छे महसूस कर रहे हैं।