झारखंड के बोकारो में दर्दनाक और भयंकर सड़क हादसा हुआ है। यह घटना बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र एनएच 23 लुकैया सगुन पेट्रोल पंप के नजदीक रविवार रात की है।
जहां पिकनिक मना कर लौट रहे दो ऑटो को ट्रक ने रौंद दिया जिससे 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों के रांची रिम्स सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर रखा है।
बताया जा रहा है कि पिकनिक से लौट रहे हादसे का शिकार हुए दोनों ऑटो में 15 युवक सवार थे जिसमें 4 की मौत मौके पर हो गई जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।हादसे का शिकार हुए सभी युवाक पेटरवार प्रखंड के अंतर्गत लुकैया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों को कहना है कि इस घटना में ऑटो में सवार सभी लोग का घरअगल- बगल आस पास में ही है। वे लोग सभी पिकनिक मना कर लौटने के बाद सभी लोग ऑटो से उतर रहे थे तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक भाग निकला।
यह हादसा इतनी भयानक और भयावह थी कि ट्रक ऑटो को 300 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए दूर ले गया जिसमें 3 लोग की मौत तो मौके पर हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में हो गई।
घटना के तत्पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को रात से ही जाम कर रखा है। प्रशासन जाम को खुलवाने के प्रयास में है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं जैसे ही स्थानीय पुलिस की इसकी जानकारी मिली घटनास्थल पर पहुंची है।