देश के बड़े पार्टी भाजपा जो सत्ता में है उनकी नींद उड़ गई तब जब स्पा सेंटर में संचालित देह व्यापार के खुलासे के बाद। भाजपा से जुड़े हैं पकड़े गए तीनों युवक स्पा सेंटर देह व्यापार में।
तीनों युवक मध्य प्रदेश के कद्दावर वन मंत्री विजय शाह के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं और उनके साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मध्य प्रदेश के बड़े शहर इंदौर के स्पा सेंटर में संचालित हो रहे देह व्यापार के सिलसिले में जिन युवकों को पकड़ा गया है वे सभी भाजपाई है। इनके नाम उजागर होने के बाद कांग्रेस से विजय शाह से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है।
वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि अपने करीबी सहयोगियों की संलिप्तता के आरोप पर ‘जब हम सार्वजनिक जीवन में काम करते हैं तो बहुत से लोग हमारे साथ तस्वीर लेते ‘हैं राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में अंतर होता है ।अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया है तो पुलिस कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी।
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित एक आस पास सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी तो यहां देह व्यापार चल रहा था ।पुलिस ने विदेशी लड़कियों व लड़कों को पकड़ा था। जांच में नई बात सामने आ रही है।
यह बात सामने आई कि थाईलैंड की चार लड़कियों के पासपोर्ट में पुरुष लिखा है और वह लड़के थे लिंग परिवर्तन कर लड़कियां बने हैं।
सूत्रों से पता चलता है कि खंडवा से पकड़े गए तीनों लड़के भाजपा से जुड़े हैं ।वरुण यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खंडवा, विवेक नामदेव भाजयुमो के मंडल कार्यकारिणी का पूर्व महामंत्री है अशोक सिंगला भाजपा कार्यकर्ता और ढाबा संचालक है। तीनों वन मंत्री और हरसूद विधायक विजय शाह के करीबी है इनकी करतूतों से पार्टी की छवि धूमिल हुई है ।जिले से लेकर मंडल स्तर तक बैठकर शुरू हो गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने करवाई के संकेत दिए हैं जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस घटना में जो भी पार्टी पदाधिकारी शामिल है उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस मामले के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि स्पा सेंटर को भी भाजपा नेताओं के संरक्षण की बात सामने आ रही है।
कांग्रेस का गंभीर आरोप है कि इस मामले को दबाने के लिए जानबूझकर इंदौर भोपाल में भाजपा नेता जावेद हबीब का मामला उछाल रहे हैं।