गौरवशाली अतीत, दुनिया में शांति और शिक्षा का संदेश देने वाले, यशस्वी, लोकप्रिय मुख्यमंत्री के गृह जनपद जिला नालंदा में नए जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया।
नये जिलाधिकारी शशांक शुभंकर मृदुभाषी, सज्जन, प्रबुद्ध, दूरदर्शी, शालीन, युवाओं के लिए प्रेरणा एवं आदर्श, सेवा सहायता देने को तत्पर व व्यक्तित्व के धनी, आम आवाम, खास को स्नेह सूत्र से बांधे लोकप्रिय जिलाधिकारी नालंदा पदभार ग्रहण करते ही आज औचक निरीक्षण के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचे। आज दिनांक 07/01/2022 को हॉस्पिटल पहुंचे तो सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिला अधिकारी का काफिला देखते ही सभी कर्मचारी पदाधिकारी बेपनाह भागते दिखे और अपने -अपने कार्यालय पहुंचने की होड मच गई। वैश्विक कातिल कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए हॉस्पिटल पहुंचे।

नए जिलाधिकारी सर्वप्रथम कोविड वार्ड में दाखिल हुए दाखिल होते ही उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों टेक्नीशियन से पूछताछ की उन्होंने डॉक्टर से कहा कि हमें ऑक्सीजन की आवश्यकता है हमें ऑक्सीजन आप कैसे देंगे इसकी जानकारी अल्प अवधि में हमें दें। जिला अधिकारी ने वेंटिलेटर, ऑक्सीजन संबंधित अन्य की जानकारी मौके पर ली। सदर अस्पताल व्यवस्था प्रबंधन में घोर अनियमितता पाई गई। कोविड वार्ड में एक भी टेक्नीशियन उपस्थित नहीं थे। व्यवस्था में घोर अनियमितता देखते ही सिविल सर्जन को फटकार लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 24 घंटा के अंदर कोविड संबंधित सारी व्यवस्था की जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। इस दौरान डॉक्टर और एएनएम नर्स की उपस्थिति पंजीयन भी देखी।

उन्होंने मौके पर सिविल सर्जन और टेक्नीशियन को कई अहम दिशा निर्देश दिए हैं। लोकप्रिय जिलाधिकारी ने वैश्विक कातिल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बहुत सारे निर्देश सिविल सर्जन को दिए।