लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में कार्यरत 22 फ़ीसदी कर्मचारियों के साथ कोरोना संक्रमित होने की सूचना है। इधर यह भी सूचना है कि नीतीश कुमार के करीब सहयोगी आधा दर्जन से अधिक भी बीमार हैं।
आज कैबिनेट की बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्रियों की कोरोना जांच की गई इस जांच में कई मंत्रियों को संक्रमित होने की सूचना है उन्हें कैबिनेट मंत्रियों को बैठक से दूर रखा गया है।
समाचार एजेंसियों से पता चल रहा है कि उपमुख्यमंत्री रेनू देवी और तार किशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह भी सूचना है कि नीतीश कुमार कैबिनेट के तीन अन्य मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन सभी को बुधवार को होने वाले कैबिनेट बैठक से पहले आरटीपीएस जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इनमें कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भी पॉजिटिव पाए गए मंत्रियों में विजय चौधरी ,अशोक चौधरी और सुनील कुमार भी शामिल है।
बिहार में बढ़ते कातिल कोरोनावायरस संक्रमण के चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं नीतीश कुमार ने कई तरह की पाबंदियां लगा दी है इसे देखते हुए।
बिहार में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा मंत्री अशोक चौधरी और सुनील कुमार भी संक्रमित पाए गए इन सभी को पॉजिटिव हो जाने से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
सभी संक्रमित मंत्री रसूखदार एहतियातन आइसोलेट हो गए हैं यह भी आपको बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन जी ने भी खुद को कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी थी ।और तो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का तो पूरा परिवार ही संक्रमित हो चुका है।