Kashmir घाटी में ज्यादातर भागों में हाल की से मध्यम बर्फबारी हुई और तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया
शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि रात में जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग सहित घाटी के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। जबकि श्रीनगर में हल्की बारिश हुई कश्मीर और लद्दाख के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है।
सूत्रों से पता चला है कि कश्मीर श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि शुक्रवार रात को यहां तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था ।पर्यटन के लिए लोकप्रिय गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.22 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
पहलगाम में तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पूर्व में शुक्रवार रात तापमान सुन से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
वही दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके में शनिवार शाम से रविवार शुरुआत हल्की बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया गया था
6 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बर्फबारी या बारिश हो सकती है इस दौरान 5 जनवरी से 6 जनवरी के बीच ऐसा होने की ज्यादा संभावना है ऐसा मौसम विभाग को कहना है।