भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी ,पंजाब विधानसभा में जल्द फैसला होगा सीट बंटवारे पर: 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का स्टैंड बिल्कुल साफ है उन्होंने कहा कि हम पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह का नया दल (पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख) एवं सुखदेव एस ढींडसा (शियद- संयुक्त प्रमुख) के साथ गठबंधन कर रहे हैं और हम पंजाब विधानसभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगें। यह बयान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सोम प्रकाश ने आज कहीं।
समाचार सूत्रों के अनुसार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी हाईकमान से नाराज होकर पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने अपनी एक अलग पार्टी बना ली है जो विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।
आगामी चुनाव के लिए भाजपा पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद संयुक्त के बीच सीट बंटवारे का समझौता 6 सदस्य कमेटी अगले दो-तीन दिन में कर लेगी अगर यह समिति फैसला नहीं कर पाई तो फिर वरिष्ठ नेता इस मसले पर फैसला करेंगे।
इस वार पंजाब विधानसभा का चुनाव काफी रोमांचक और रोचक हो गई है ।क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ हैं आम आदमी पार्टी पंजाब में पूरा जोर लगा रही है और अरविंद केजरीवाल लगातार लोकलुभावन घोषणाओं का झाड़ी लगा रखी है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्ते भी सामान्य नहीं है ।इन परिस्थितियों में चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव परिणाम अलग ही संकेत देता नजर आया है जिसके बाद भाजपा जहां ज्यादा चौकस है वही आम आदमी पार्टी अति उत्साहित है।