सुबह बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की मंगलवार को बैठक संपन्न हुई ।इसमें कुल 15 एजेंडे पर मुहर लगी है। मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं ।कैबिनेट ने उनके कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी नहीं दी पहले ही 2 बार उनका सेवा विस्तार हो चुका है।
वहीं बिहार के ऐतिहासिक जगह राजगीर में नेचर सफारी के संचालन के लिए सरकार ने आतिफ पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई।
इसके साथ 35 वाहन को खरीदने की मंजूरी कैबिनेट ने दी है। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता पद पर संजय कुमार को 1 वर्ष के लिए सेवा विस्तार दिया गया है ।बिहार नगर पालिका अधिनियम में संशोधन कर तीन नए नगर निकायों के गठन को मंजूरी मिली है ।सात नगर निगम का उत्क्रमण दो नगर निगम का विस्तार सहित सात नगर निगम के नाम में संशोधन की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई है।
इसमें शहरीकरण को मिलेगा बढ़ावा कैबिनेट की बैठक में 89राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन के लिए 389करोड़ 66 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
दरभंगा के निलंबित मेडिकल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह को बर्खास्त करने की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। वही इको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इको पर्यटन संभाग के स्थापना और 22 पदों के सृजन की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है बिहार लोक सेवा आयोग ,कर्मचारी चयन आयोग, तकनीकी सेवा आयोग विश्वविद्यालय सेवा आयोग, समिति विभिन्न परीक्षाओं के लिए स्कूटनी कार्य करने वाले कर्मचारियों की पारिश्रमिक दर को पुनः निर्धारित करने की स्वीकृति दे दी गई है। सरकार के द्वारा कैबिनेट में स्वीकृति प्रदान की गई योजनाओं का जल्द से जल्द अमल करने का भी आदेश दिया गया है।