कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस के अध्यक्षया, सांसद श्रीमती सोनिया गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए कांग्रेस बेहद ही मजबूत तरीके से खड़ी है।
कांग्रेस के 137 में स्थापना दिवस के शुभ मौके पर पार्टी की अंतिम अध्यक्षया सोनिया गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधन किया।
वे लोग आज देश में नफरत का माहौल बना रहे हैं जीनकी स्वतंत्रता आंदोलन में कोई दूर -दूर तक भूमिका नहीं रही थी। वे लोग आज देश में नफरत का बीज बो रहे हैं।
नफरत और पूर्वाग्रह से ग्रसित विभाजनकारी विचारधाराएं देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने पर कहर बरपा रही हैं।
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि ये विचार धाराएं एक ऐसे इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहा है जो उसकी हकदार नहीं है ।
लोकतंत्र की परंपराओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। देश को एकता और अखंडता को ठेस पहुंचाया जा रहा है।
कांग्रेस इन विनाशकारी विचारधाराओं से लड़ने के लिए हमेशा तैयार है।
लगातार दो लोकसभा चुनाव हारने और राज्यों में क्षेत्रीय दलों के आगे प्रभावहीन हो रही कांग्रेस स्थापना दिवस के साथ ही नए सिरे से खुद को मजबूती देने जा रही है ।बिहार और लोगों को विश्वास दिला रही है कि आने वाला कल कांग्रेस का है।
133 वें स्थापना दिवस के मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने का कृत संकल्प है कांग्रेस अब बेरोजगारी, महंगाई और सरकारी कंपनियों के निजीकरण करण के मुद्दे पर हल्ला बोलेगी और जोरदार आंदोलन सड़कों पर करेगी।
कांग्रेस मुख्यालय में 137 वां स्थापना दिवस समारोह में अजीबोगरीब वाकाया सामने आया। घटना यह है कि पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं भी मौजूद थे। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थी। तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया।