हरियाणा में खट्टर मंत्रिमंडल का होगा विस्तार आज, कौन अंदर कौन बाहर: हरियाणा में आज दो गठबंधन के पार्टी का होगा मंत्रिमंडल का विस्तार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी और जन नायक जनता पार्टी इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी।
बीजेपी और जेजेपी मंत्रिमंडल का विस्तार पूर्व में नवंबर 2019 में किया गया था। कैबिनेट विस्तार में कैबिनेट मंत्री के रूप में बीजेपी और जेजेपो से एक-एक विधायक को मंत्रिमंडल में लिया जाएगा।
कैबिनेट में जगह पाने की रेस मैं जेजेपी के टोहाना विधायक देवेंद्र सिंह बबली और बीजेपी से हिसार विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता का नाम सबसे आगे रखा गया है।
अटकले यह भी लगाया जा रहा है कि मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को भी कैबिनेट मंत्री में लाया जा सकता है। पलवल से बीजेपी विधायक के दीपक मंगला भी रेस में शामिल हैं क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल वैश्य से एक मंत्री चाहते हैं।
वर्तमान में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत एक दर्जन कैबिनेट मंत्री हैं बीजेपी -जेजेपी कैबिनेट में दो जगह खाली है।
हालांकि सूत्रों से यह भी पता चल रहा है कि बीजेपी और जेजेपी के कई वरिष्ठ विधायक की नजर कैबिनेट विस्तार पर है कुछ ने बड़े पदों के लिए पैरवी भी की है।
कुछ विधायक मनचाही जगह पाने के लिए आरएसएस और केंद्रीय भाजपा नेताओं के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं ताकि उन्हें मनमाफिक मंत्रालय मिल जाए।
सूत्रों का कहना है कि विस्तार के बाद नए चेहरे को जगह देने के लिए फिर से विभाग बंटवारा किए जा सकते हैं चर्चा यह भी है कि काम नहीं करने वाले कुछ मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया भी जा सकता है।